23 अप्रैल 2025 - 15:50
यमन के खिलाफ अमेरिका को सैन्य अभियान में मिली सिर्फ निराशा 

फॉरेन पॉलिसी ने ट्रम्प प्रशासन को यमन के "दलदल" में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

फॉरेन पॉलिसी ने यमन के खिलाफ इस्राईल के समर्थन में अमेरिका के आतंकी अभियान को विफल बताते हुए कहा कि अमेरिका को यमन के खिलाफ हर मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है।  इस अमेरिकी प्रकाशन ने अपने लेख में कहा कि अमेरिका का यह अभियान अब तक अपने दो घोषित लक्ष्यों, लाल सागर में आज़ादी के साथ परिचालन और ज़ायोनी हितों की सुरक्षा को प्राप्त करने में विफल रहा है। 

लाल सागर और स्वेज नहर के माध्यम से परिचालन अभी भी बहुत कम है, हालंकि यमन पर बर्बर हमलों के कारण अब तक अमेरिका को 1 बिलियन डॉलर से अधिक का नुकसान हो चुका है। साथ ही यमनी बलों ने क्षेत्र में इस्राईल और अमेरिकी युद्धपोतों पर अपने हमले और भी तेज कर दिए हैं। 

फॉरेन पॉलिसी ने ट्रम्प प्रशासन को यमन के "दलदल" में प्रवेश करने के खिलाफ चेतावनी भी दी है।

फॉरेन पॉलिसी के अनुसार इस ऑपरेशन को लेकर पारदर्शिता का अभाव है, जिसे ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में सबसे बड़ी  सैन्य कार्रवाई माना जा रहा है। रक्षा विभाग ने जारी युद्ध पर कोई ब्रीफिंग नहीं की है, तथा अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) केवल सोशल मीडिया पर विमान वाहकों के डेक से उड़ान भरते लड़ाकू जेटों के रोमांचक वीडियो पोस्ट करता है।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha